मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरिद्वार में कुम्भ मेला छेत्र में जा कर विकास कार्यो का जायजा लिया और अधिकार्योको चेताया कि कार्य गुणवक्ता के साथ तय समय सीमा पर पूरे हो

हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज कुम्भ क्षेत्र का निरिक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाकुंभ 2021 के लिये होने वाले विकास कार्यों वो चाहे स्थाई हों या अस्थाई, कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन, सरकार और अखाड़ा परिषद के सहयोग से कुंभ मेला 2021 को सकुशल संपन्न करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
मुख्यमंत्री ने गौरी शंकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस बार पूर्व की तुलना में मेला क्षेत्र को अधिक विस्तृत किया जा रहा है। सभी सन्यासियों की सुविधाओं के लिये गौरी शंकर क्षेत्र स्थान घाट के निर्माण के दिशा-निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री रावत ने बैरागी कैंप से कनखल को जोड़ने वाले पुल, जल निगम की आई बेल की विशेष उपयोगिता की सराहना की। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री मदन कौशिक, सचिव शहरी विभाग शैलेश बगोली, मेलाधिकारी दीपक रावत, मेला आईजी संजय गुंज्याल सहित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महासचिव हरी गिरी महाराज, अन्य प्रमुख संत गण सहित कुम्भ मेला के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News