ऋषिकेश- श्यामपुर फाटक पर लगने वाले जाम से जल्द मिलेगी राहत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ श्यामपुर फाटक के पास लगने वाले जाम से लोगों को जल्द से जल्द निजात मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से प्रस्तावित वैली पुल लगाने के लिए टेंडर कर दिए गए है। एक माह के अंदर पुल निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। श्यामपुर फाटक के पास बंगाल नाले पर बना कई दशकों पुराना पुल वर्तमान सड़क की तुलना में काफी संकरा है, जिस कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। समस्या को देखते हुए विभाग ने विकल्प निकालने के लिए पुराने पुल के बगल में एक वैली पुल लगाया जाएगा। जिसके लिए विभाग की ओर से करीब पांच माह पूर्व 4 करोड़ 44 लाख का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था। जिस पर वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति हो चुकी है। पुल की लम्बाई 24 मीटर और चौड़ाई 3.75 मीटर होगी। वैली पुल लगने के बाद ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जाने वाला ट्रैफिक वैली पुल से निकल जाएगा, जबकि हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आने वाला ट्रैफिक बंगाला नाले पर बने पुराने पुल से ऋषिकेश की ओर निकल जाएगा। पुल निर्माण कार्य एक माह के भीतर शुरू होने का विभाग ने दावा किया है।
