ऋषिकेश- पुलिस व एसडीआरएफ जवानों को बांधी राखी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ एडवांसमेंट आफ सोसाइटी संस्था की ओर से नंदा तू राजी खुशी रैया अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमें टीवी चैंपियन बालिकाओं ने पुलिस तथा एसडीआरएफ के जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया । मंगलवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में एक्शन फॉर एडवांसमेंट आफ सोसायटी की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे तथा एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण के साथ पुलिस तथा एसडीआरएफ के जवानों पर, क्षय रोग पर विजयी प्राप्त का चुकी बालिकाओं ने राखी बांधकर उनकी सुरक्षा तथा मंगल की कामना की है।
सेक्शन फॉर एडवांसमेंट आफ सोसाइटी की सचिव हेमलता बहन ने कहा की आस फाउंडेशन वर्ष 2013 से टीवी पीड़ितों के लिए कम कर रही है। जिसके तहत टीबी संक्रमितों को पोषाहार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें मानसिक रूप से सक्षम बनाकर टीवी से मुक्ति की ओर ले जाने का काम किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि संस्था में एक हजार से ज्यादा सदस्य है , जिनमे बालिकाओं की संख्या अधिक है।
मौके पर टीबी उन्मूलन अभियान हरिद्वार के जिला समन्वयक अनिल नेगी, पूनम मैठाणी, स्वयंसेवक पारुल, रश्मि, लक्ष्मी, संगीता, आभास, उपासना, सविता, टीना, हिमांशु, कल्पना, खुशी सहित अन्य मौजूद थे ।
