ऋषिकेश- नगर पालिका मुनिकीरेती ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने जानकी झूला एवं आसपास पसरे रेहड़ी व फडों के अतिक्रमणों को हटाया एवं उन पर चालानी कार्यवाही की। इस दौरान दर्जन भर से अधिक अतिक्रमणों को हटाया गया, छह चालानों से 1000 रूपए का राजस्व वसूला गया। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी एवं अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के आदेशानुसार शनिवार को स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम जानकी झूला पहुंची। अचानक अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देख अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटते हुए नजर आए। स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक ने बताया कि जानकी झूला एवं उसके आसपास रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं के द्वारा लगातार अतिक्रमण करने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिसके तहत अतिक्रमण हटाने व चालानी कार्यवाही अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दर्जन भर से अधिक अतिक्रमणों को हटाया गया, साथ ही छह अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई है, जिनसे कुल 1000 रूपए का राजस्व वसूला गया है।
इस दौरान जितेंद्र सिंह सजवाण, रंजन कंडारी, सौरभ पांडे, आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News