ऋषिकेश- लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी आग, 09 लोगों की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
तमिलनाडु _ तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण हादसा हुआ है। रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन के डिब्बों में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, इस आग में झुलसकर 09 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में 21 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी। इस दौरान टूरिस्ट कोच में आग लग गई।अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं। इस दौरान बगल के रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन भी गुजर रही है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। इस दौरान ट्रेन का कोच बुरी तरह से जला हुआ नजर आ रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News