ऋषिकेश -29 अगस्त को निकाली जाएगी विशाल संस्कृत शोभायात्रा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ ऋषिकेश क्षेत्र के संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की एक बैठक श्री पंजाब सिंह क्षेत्र साधु संस्कृत महाविद्यालय में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष में 29 अगस्त को निकलनी वाली विशाल संस्कृत शोभायात्रा के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में समस्त संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे। उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय / महाविद्यालय प्रबंधकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ जनार्दन कैरवान एवं नेपाली संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश पूर्वाल ने बताया कि संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष में 29 अगस्त को ऋषिकेश नगर में एक भव्य संस्कृत शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ऋषिकेश के समस्त संस्कृत विद्यालयों / महाविद्यालयों के छात्र सम्मानित प्रधानाचार्य शिक्षक गण विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए लोग एवं संत महात्मा जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि इस शोभा यात्रा शुभारंभ उत्तराखंड सरकार में संस्कृत शिक्षा मंत्री डाँ धन सिंह रावत, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, महन्त वत्सल प्रपन्नाचार्य, संस्कृत शिक्षा के निदेशक शिव प्रसाद खाली करेंगे। शोभा यात्रा श्री भरत मंदिर झंडा चौक से प्रारंभ होकर के ऋषिकेश नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए त्रिवेणी घाट पर संपन्न होगी बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृत सप्ताह पूरे देश के अंदर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा ऋषिकेश के समस्त संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी इस शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार करना है बैठक में श्री पंजाब सिंध क्षेत्र साधु संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन भट्ट, जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य विजय जुगलान, शांति प्रसाद मैठानी, सुशील नौटियाल, विनायक भट्ट, विपिन बहुगुणा, श्री भरत मंदिर संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र भट्ट, सुभाष चंद्र डोभाल, पुरुषोत्तम कोठारी सहित कई शिक्षक और छात्र प्रतिनिधिउपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News