ऋषिकेश- राजाजी क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नहर किनारे विभाग ने किये 15 अवैध निर्माण ध्वस्त

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उच्च न्यायालय द्वारा राजमार्ग व अन्य मार्गो में अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश के अनुपालन में चीला शक्ति नहर कैनाल रोड के किनारे चीला रेंज, गोहरी रेज, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध दुकानों को हटाने एवं ध्वस्त करने की कार्यवाही की गयी। प्रथम चरण में चीला रेंज के अंतर्गत 5 अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया साथ ही गोहरी रेंज द्वारा चिन्हित 15 अवैध निर्माण सहित कुल 20 निर्माण को राजाजी टाईगर रिजर्व के नैतृत्व में गठित टीम द्वारा हटाकर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस अभियान के दौरान दोनो रेंजो को मिलाकर कुल 934.97 वर्ग मी० सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। अगले चरण में राज्य मार्ग 9 पर लोक निर्माण विभाग के मार्ग पर अवैध दुकानों को भी संयुक्त अभियान के अंतर्गत हटाने की कार्यवाही गतिमान है।

%d bloggers like this:
Breaking News