ऋषिकेश- रक्त मित्र रोहित बिजल्वाण ऋषिकेश को किया बिहार गया में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ बिहार के गयाजी के हरिदास सेमिनार आडिटोरियम में शहीद भगत सिंह युथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सन्मान समारोह में ब्लड के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के लिए रक्त मित्र रोहित बिजल्वाण को सन्मानित किया गया। यह सन्मान शहीद भगत सिंह जी के भतीजे किरणजीत सिंह सिधु, बाबा कमल किशोर जी, गणेश पासवान (मेयर गया) संजय विनायक जोशी ( संघठन महामंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) द्वारा ब्लड डोनर इन ऋषिकेश संस्थापक रोहित बिजल्वाण जो की 5000 से ज्यादा लोगों की मदद कर चुके हैं ऋषिकेश में और खुद अभी तक अलग-अलग हॉस्पिटल में 28 बार रक्तदान कर चुके हैं उनके कार्य को देखकर उन्हें राष्ट्रीय सम्मान समारोह से सम्मानित किया गया एवं उनके ब्लड डोनर इन ऋषिकेश के सदस्य सुमित नेगी को भी संम्मानित किया गया।
रोहित ने कहा यह सम्मान उनका अकेला नहीं है यह सम्मान उन सभी रक्त वीरों का है जो रोहित के साथ 24 घंटे खड़े रहते हैं रक्तदान सभी को करना चाहिए और रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे कि लोगों का जीवन बचाया जा सके।

%d bloggers like this:
Breaking News