ऋषिकेश- सीपीए भारत क्षेत्र का 9 वें सम्मेलन में उदयपुर पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी
त्रिवेणी न्यूज 24
उदयपुर (राजस्थान) _विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के उदयपुर पहुंचने पर उदयपुर प्रशासन द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
सोमवार सुबह से राजस्थान के उदयपुर में सीपीए भारत क्षेत्र का 9 वां सम्मेलन शुरू हुआ। इसी सम्मेलन में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण शिरकत कर रही है। सम्मेलन से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा। मौके पर मुख्यमंत्री राजस्थान, राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, महाराष्ट्र स्पीकर राहुल नार्वेकर, असम स्पीकर बिस्वजीत दैमिरी, सांसद उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
