ऋषिकेश- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को सद्भभावना दिवस के रूप में मनाया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को सद्भभावना दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। .
इस मौके पर पूर्व कबीना मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि राजीव ने भारत में कंप्यूटर क्रांति लाकर आधुनिक भारत का निर्माण किया ।आधुनिक भारत के निर्माता, कंप्यूटर क्रान्ति के जनक थे उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति व दूरदृष्टि ने देश को उन्नति व विकास के पथ पर अग्रसर किया। देश उनके योगदान व बलिदान को सदैव याद रखेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष एमएन. फारूकी ने कहा कि राजीव ने देश में पंचायत राज व्यवस्था लागू करवाई थी और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू किया और देश में गरीबों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना भी की थी। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, एआईसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, दीप शर्मा, सुधीर राय, नीलम तिवारी, मनीष शर्मा, विजय पाल रावत, गोकुल रमोला, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार, ललित मोहन मिश्र, लल्लन राजभर, राकेश अग्रवाल, बी.एस. पयाल, विक्रम भंडारी, विशाल कक्कड़, सरोज देवराडी, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, मालती, सावित्री, उमा ओबराय, त्रिलोकी नाथ तिवारी,प्यारे लाल जुगरान, राजेंद्र कोठारी, एकांत गोयल, परमेश्वर राजभर, हरि राम वर्मा, अशोक शर्मा, हरि नेगी मनीष जाटव, शैलेन्द्र गुप्ता, विनोद रतूड़ी, प्रवीन गर्ग, विश्वजीत अधिकारी, अबीर फारूकी, आदि मौजूद थे। .
