झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी की घर वापसी को शानदार बनाने की तैयारी में भाजपा

रांची : 17 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की भाजपा में वापसी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में भाजपा जुट गयी है़ मिलन समारोह के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया जायेगा़ भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को निर्देश दिये है़ं

कार्यक्रम की तैयारी और भीड़ को लेकर मंडल स्तर से रिपोर्ट मांगे गये है़ं बुधवार को पार्टी कार्यालय में 10 जिला के पदाधिकारियों, विधायकों की बैठक हुई़ इसमें कार्यक्रम के बाबत जानकारी दी गयी़ जिलाध्यक्षों को कार्यक्रम की तैयारी में जुटने को कहा गया़ मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा गया़ पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री दीपक प्रकाश पदाधिकारियों के साथ बैठे़ इधर बाबूलाल मरांडी के कार्यकर्ता भी जोर लगा रहे है़ं

झाविमो के पुराने कार्यकर्ता गोलबंद हो रहे है़ं जिला स्तर पर बैठक हो रही है़ श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारी में जुटने को कहा है़ राजधानी रांची में झाविमो के पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक हुई़ इसमें मंडल स्तर पर पार्टी के लोगों को पहुंचने को कहा गया़ गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड के सांसदों के साथ पिछले दिनों बैठक की़ सांसदों व विधायक भी तैयारी में जुटे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News