ऋषिकेश- रायवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य को पत्र वितरण कर दी बधाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि हम आशा करते हैं कि सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव में घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने का काम करेंगे ताकि नगर निकाय चुनाव, व पंचायत चुनाव में इस विकास विरोधी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत से आ सके। ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला व महिला अध्यक्ष तुलसी पांडे ने कहा कि सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हैं कि आप कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। बूथ स्तर पर अपने बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे मजबूत टीम बनाने का काम करेंगे ताकि आने वाले चुनाव में बूथ स्तर से कांग्रेस को मजबूती मिले और इस भाजपा सरकार ने नफरत फैलाने का काम किया है उसको खत्म करने का काम करेंगे। सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि हम केंद्र नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमें यह जिम्मेदारी देने के लिए योग्य समझा। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, भगवती सेमवाल, उपाध्यक्ष दीपा चमोली, उपाध्यक्ष किशोर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष जगबीर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष टीका राम व्यास, उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, संगठन महासचिव संदीप खंतवाल, संगठन महासचिव कमलेश तिवारी, महासचिव गीता देवी, महासचिव नरेन्द्र प्रसाद कोठारी, महासचिव रोशन व्यास, प्रवक्ता मोहन डोबलियाल, कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा, सचिव श्रीमती शोभा थापा, सचिव मनमोहन सिंह पंवार, सचिव हरभजन सिंह चौहान, सचिव सुनील दत्त, सचिव रघुवीर, सचिव राजू कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कंडियाल, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश गोड, कार्यालय प्रभारी बलवंत चंद रमोला आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News