ऋषिकेश- एसडीआरएफ ने सर्चिंग के दौरान मलबे में दबे 05 शव किए बरामद
त्रिवेणी न्यूज 24
पौड़ी गड़वाल- मोहनचट्टी में अतिवृष्टि से भूस्खलन होने पर नाईट लाइफ पैराडाइज कैम्प में कुछ लोगों के दबे होने की घटना में एसएसपी श्वेता चौबे के दिशानिर्देशन में स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। मंगलवार तक एसडीआर द्वारा घटनास्थल पर गहन सर्चिंग करते हुए मलबे में दबे हुए 03 शवों को बरामद कर लिया गया था तथा अन्य की खोजबीन हेतु सर्चिंग ऑपरेशन निरंतर जारी था।
इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण ने बताया बुधवार को एसडीआर एफ टीम द्वारा पुनः प्रातः से ही युद्ध स्तर पर एडवांस सर्चिंग उपकरणों के साथ घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए 02 शव बरामद कर लिये गए हैं। मोहनचट्टी में वर्तमान समय तक सर्चिंग के दौरान कुल 05 शव बरामद कर लिए गए है।
मंगलवार को बरामद किए गए शवों की पहचान——
कमल वर्मा पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा उम्र 36 वर्ष थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा,निशा वर्मा पत्नी कमल वर्मा उम्र 32 वर्ष, निवासी,थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा,विशाल उर्फ मोंटी उम्र 24 वर्ष ।
बुधवार को बरामद किए गए शवों की पहचान _
निशांत वर्मा पुत्र रवि वर्मा उम्र 18 वर्ष सेक्टर चार हाउस नंबर 1756 ps थानेसर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा,निर्मित वर्मा पुत्र कमल वर्मा 9 वर्ष।
