ऋषिकेश- रोटरी दिवस ने शुरू की महिलाओं के लिए “स्वावलंबन” कार्यशाला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-शीशम झाड़ी में रोटरी ऋषिकेश दिवस की ओर से महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं व लड़कियों के लिए एक माह की “स्वावलंबन” कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। इस कार्यशाला में 50 से अधिक महिलाओं व लड़कियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का शुभारम्भ रो० डिस्ट्रिक्ट 3080 के गवर्नर रो० अरुण मोंगिया और फर्स्ट लेडी रो० चारु मोगिया ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। रोटरी दिवास की अध्यक्षा रो० रेखा गर्ग ने बताया कि सेन्टर को दो सिलाई मशीन के साथ-साथ जूट के उत्पाद बनाने हेतु कच्चा मटेरियल व एक कुशल ट्रेनर भी उपलब्ध कराया गया है। जो कि नेशनल जूट बोर्ड से जुड़े हुए हैं। उनके माध्यम से सेन्टर की लड़कियों को 1 माह की निशुल्क ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि महिलाएं व लड़कियां कुशल तरीके से जूट के उत्पादों को तैयार कर, व उनका विक्रय कर अपनी जीविका पार्जन कर सके। क्लब द्वारा भविष्य में भी सेन्टर को सहयोग दिया जाता रहेगा। क्योंकि रोटरी दिवास क्लब का लक्ष्य है, कि महिलाएं वह लड़कियां आत्मनिर्भर बने।
इस अवसर पर जोन 18 के असिस्टेंट गवर्नर रो० नितिन गुप्ता व ऋषिकेश दिवास के एडवाइजर रो० राजीव गर्ग एवं ट्रेनर रो० रवि कौशल भी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत सेंटर की लड़कियों द्वारा तिलक लगाकर एवं सुंदर स्वागत गीत गाकर पुष्पों के साथ किया गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो० अरूण योगिया द्वारा क्लब के इस प्रयास की अत्यधिक सराहना की गई। क्योंकि रोटरी संस्था में महिला सशक्तिकरण की मुख्य भूमिका है, उन्होंने डिस्ट्रिक्ट द्वारा सेन्टर को क्लब के माध्यम से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्लब द्वारा 40 से अधिक लड़कियों को आंतरिक स्वच्छता के अंतर्गत सेनेटरी पैड के पैकेट वितरित कराए गए। ‌कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों को पौधों द्वारा सम्मानित कर एवं जलपान के साथ किया गया। इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्षा रो० यामिनी कौशल, रो० शुभांगी रैना आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News