दिल्ली में फिर बड़े बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली की सत्ता की कमान संभालने को तैयार हैं. मंगलवार को घोषित हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस को दिल्ली वासियों ने नकार दिया है. आप ने दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत का परचम लहराया है, जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया है, वहीं कांग्रेस पिछली बार की तरह इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई. साल 2015 के बाद इस लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को जीरों सीटें मिलने के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News