ऋषिकेश- 30 अगस्त तक कर सकते हैं पोलिंग बूथों पर वोटर आईडी बनाने का कार्य
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के POLLING बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं । वंहा पर 2 अगस्त से 30 अगस्त तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची मैं नाम जोड़ने करेक्शन करने अथवा मृत्यु अथवा अन्य कारण से वोटर सूची से नाम पृथक करने का कार्य किया जा रहा है।
नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए, (वोटर कार्ड में कोई भी करेक्शन करवाना है) निम्न कागजात साथ लेकर जाएं।
(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या
(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।
18 वर्ष की होनी चाहिए)
(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी। किन्ही कारणों से वोटर लिस्ट में यदि किसी मृत व्यक्ति अथवा किसी अन्य कारण से छोड़कर जाने वाले व्यक्ति का नाम अंकित है जिसे आप कटवाना चाहते हैं उसी भाग संख्या का आवेदन बीएलओ को आवेदन देकर वोटर लिस्ट से नाम कटवा सकता है।
वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है वोटर आईडी कार्ड कहीं का बना हो आप बीएलओ के पास जाकर अपना वोटर आईडी कार्ड शिफ्ट करा सकते हैं और अपना वोटर आईडी कार्ड बना है या नही वह भी चेक कर सकते हैं।
