ऋषिकेश- जानकी पुल के नजदीक दीवार ढहने से 3 बाबा दबे,1 की मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- प्रातः थाना लक्ष्मणझूला पर सूचना प्राप्त हुई कि जानकी पुल के आगे गंगा नदी के किनारे बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के स्लैग बेड के किनारे की दीवार ढह गई है| वहां पर सो रहे 3 बाबाओं में से एक बाबा दब गया है एवं 2 बाबा घायल हो गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर तत्काल रेस्क्यू कार्य कर एक बाबा की डेड बॉडी को दीवार के नीचे से निकालकर पंचायतनामे की कार्यवाही की गई। साथ ही घायल 2 बाबाओं को 108 की मदद से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
मृत बाबा का नाम पता _
1. गजानन (84 वर्ष) पुत्र गोपी चंद वार्ड नंबर- 1, मोहल्ला- नायकान, झुंझुनू, राजस्थान।
घायलों के नाम पते _
1.दिनेश भारती पुत्र सुरेश भारती, निवासी-धारचूला पोस्ट धारचूला, जिला पिथौरागढ़।
2.केदार चौहान पुत्र मिट्ठू चौहान, निवासी-रूप नेचर, पोस्ट बड़ा पढ़ाना, थाना-इस्लामपुर, जनपद-नालंदा,बिहार।
