ऋषिकेश- स्वतंत्रता आन्दोलन अगस्त क्रान्ति की वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- महानगर कांग्रेस भवन रेलवे रोड कार्यालय में स्वतंत्रता आन्दोलन अगस्त क्रान्ति की वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठि का आयोजन किया ।कांग्रेसजनों द्वारा देश की आजादी आन्दोलन के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा चलाये गये अगस्त क्रांति आन्दोलन में शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व सुधीर राय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अगस्त क्रान्ति का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत को भारत से निकालने के लिए राष्ट्र को अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया, जो पूरे देश में गूंजा और इसी नारे को लगाते हुए लाखों–लाखों आंदोलनकारियों ने देश की आजादी के लिए आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लिया, जिसे देखकर अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिल गई और ब्रिटिश हुकूमत ने आन्दोलन को क्रूरता से कुचलना शुरू किया। अंग्रेजी हूकूमत ने आजादी के लिए संघर्ष कर रहे वतन के मतवालों पर लाठियां तथा गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसमें कई आंदोलनकारी शहीद हुए तथा कई यों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। इसके बाद भी देश के सपूतों ने हार नहीं मानी और और संघर्ष को जारी रखा, जिसके फलस्वरूप देश को आजादी मिली। ब्लाक अध्यक्ष विजय पाल रावत व महंत विनय सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ने आज आजादी के आन्दोलन के उन महापुरूषों को याद कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत में अगस्त क्रान्ति के अमर शहीदों के बलिदानों के कारण ही सांस ले रहे है, हमें राष्ट्र के स्वतंत्रता आन्दोलन के स्वतंत्रता सेनानियो को सदैव याद रखना चाहिए, हम अगस्त क्रान्ति के संधर्ष को कभी भुला नहीं सकते, हमें अगस्त क्रान्ति के शहीदों और महान क्रान्तिकारी नेताओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए, यही हमारी अगस्त क्रान्ति के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, साथ ही कांग्रेस के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस मौके पर विजय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, चंदन पंवार, शैलेन्द्र बिष्ट, मनीष शर्मा, रवि जैन, विमला रावत, पार्षद भगवान सिंह पंवार, देवेंद्र प्रजापति, विजय लक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा, मुधु मिश्रा, सरोज देवराडी, कमलेश शर्मा, प्रदीप जैन, प्यारे लाल जुगरान, त्रिलोकी नाथ तिवारी, बीएस पयाल, अजय शर्मा,राजेंद्र कोठारी, मधु जोशी, चंद्रकांता जोशी अशोक शर्मा, हरिराम वर्मा, ओम सिंह पंवार, राजेश शाह, जतिन जाटव, मनीष जाटव, रामकुमार भरतलिया, रंजीत, राममूर्ति, सावित्री देवी, प्रवीन गर्ग, गौरव अग्रवाल, विश्वजीत अधिकारी, राजेन्द्र जाटव, आदि मौजूद थे।
