ऋषिकेश- तीर्थ नगरी में खुलने जा रही शराब की दुकानों पर संत समाज में आक्रोश

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ तीर्थ नगरी में आबकारी विभाग की नई नीति के तहत खुलने जा रही शराब की दुकानों के विरोध में संत समाज में आम बैठक बुलाई। बैठक में सभी संत समाज विरक्त वैष्णव मंडल अखिल भारतीय संत समिति ने घोर निंदा की।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश महामंत्री स्वामी अरुण दास ने योग नगरी तीर्थ नगरी में हो रही नशा विरोधी आंदोलन को अवगत कराते हुए अपना रोष प्रकट किया। धर्मनगरी ऋषिकेश में आबकारी विभाग की नई नीति के तहत खुलने जा रही शराब एवं बीयर की दुकान जिसे डिपार्टमेंटल स्टोर नाम दिया जा रहा है का संत समाज घोर विरोध करेगा । हम सरकार से नटराज चौक , शैलविहार, आवास विकास , रेलवे स्टेशन , बैराज रोड आदि स्थानों पर स्वीकृत की गई दुकानों को अविलंब निरस्त करने की मांग करते हैं , अगर जरूरत हुई तो संतों का शिष्टमंडल माननीय मुखमंत्री से मुलाकात कर धर्मनगरी के स्वरूप बचाने की बात करेगा । विश्व भर से आध्यात्मिक और धार्मिक श्रद्धालु जो आस्था निष्ठा के साथ यहां आते हैं ये उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ है , संत समाज में इसको लेकर भारी रोष है
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, स्वामी अरुण दास, महेंद्र, रवि प्रपन्नाचार्य, स्वामी महंत आलोक, हरि महाराज, महंत स्वामी चक्रपाणि महाराज, महंत महावीर दास, महंत प्रमोद दास, महंत करुणा शरण स्वामी, अखंडानंद सरस्वती स्वामी,विष्णु दास जगदीश, प्रसाद भट्ट, दिलीप बिष्ट,स्वामी सुदर्शनाचार्य, महंत सीताराम दास, विनोद कुरियाल, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, आदि संत उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News