ऋषिकेश- संतोष डबराल के नेत्रदान से दो जिंदगियां होंगी रोशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- संतोष डबराल के निधन पर परिजनों द्वारा नेत्रदान कराया गया। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के जनसंपर्क अधिकारी लायन मनमोहन भोला ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश के संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर पार्थसारथी डबराल की धर्मपत्नी संतोष डबराल का निधन हो गया था। इसकी जानकारी नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग को अनूप अग्रवाल के माध्यम से मिली। नारंग ने उनके पुत्र अनिमेष डबराल व पुत्रवधू वैशाली डबराल से स्वीकृति लेकर एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम के साथ उनके निवास पर पहुंचे जहां टीम ने दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। नेत्रदान के इस पुनीत कार्य पर मानसी पांडे ,आशु पाहवा, आलोक राणा,डा एन पी माहेश्वरी, महीपाल ,बिन्दिया भाटिया ने परिवार को साधुवाद दिया। नेत्रदान -महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख लायन रामशरण चावला के अनुसार यह मिशन का 285 वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।

%d bloggers like this:
Breaking News