ऋषिकेश- परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदान शिविर में 60 लोगों ने किया अपना रक्तदान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से देहरादून रोड पैनेसिया हॉस्पिटल मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 60 लोगों ने प्रतिभाग कर रक्तदान किया।
रविवार को परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर और पैनेसिया हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक देहरादून रोड़ स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में लगाया गया। जिसमें 60 लोगों ने प्रतिभाग कर रक्तदान में सहयोग किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ अन्य लोंगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प कराया गया। शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिसे जरूरतमंद की प्राणरक्षा के लिए दिया जाएगा। इस मौके पर पैनेसिया हॉस्पिटल एमडी रणवीर चौहान, शुभम चंदेल, अंकित रतूड़ी, रामकुमार संगर , सचिन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
