ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की शिष्टाचार भेंट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। भेंट वार्ता के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक को लेकर पुरानी यादें ताजा हुईं। लोकसभा अध्यक्ष जी ने कहा कि पूर्व में ऋषिकेश में संपन्न सीपीए की बैठक ऐतिहासिक रही। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी की गंगा आरती, पारंपरिक परिधान पहनकर अपनी संस्कृति को संजोए रखना यादगार रहा।
लोस अध्यक्ष श्री बिरला जी ने वित्त मंत्री के रूप में सराहनीय कार्य के लिए डॉ अग्रवाल की प्रशंसा की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News