ऋषिकेश- उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने बढाया देश का मान

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड की बेटी मानसी ने एक बार फिर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। मानसी ने चीन में चल रही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीता।
अभी तक कई खिताब अपने नाम कर चुकी मानसी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम ने 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
मूलरूप से चमोली जनपद की रहने वाली मानसी नेगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर मानसी नेगी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था।

%d bloggers like this:
Breaking News