ऋषिकेश- निर्मल मिशन फॉर विजन सोसायटी ने किया आई क्लिनिक का उद्घाटन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ निर्मल मिशन फॉर विजन सोसायटी द्वारा संचालित निर्मल आई क्लीनिक का मायाकुंड निर्मल अस्पताल के बाहर ने आई क्लिनिक का उद्घाटन संस्थान के संस्थापक महंत राम सिंह महाराज और व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज के द्वारा गुरबाणी पाठ किड साथ रिबन काटकर विनोद उद्घाटन कर दिया गया है। उद्घाटन के मौके पर महंत राम सिंह महाराज ने कहा कि निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट मेन सिटी से थोड़ा दूर होने की वजह से स्थानीय को जो समस्याएं आने जाने में होती थी, मरीजों को किसी प्रकार का दिक्कत ना हो समस्या को देखते हुए निर्मल अस्पताल के बाहर ही इंस्टिट्यूट द्वारा संचालित निर्मल आई क्लीनिक का उद्घाटन कर दिया गया है। जिसमें आंखों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर की देख-रेख में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक क्लीनिक खुला रहेगा। संत जोध सिंह महाराज ने बताया कि निर्मल आई क्लीनिक में लोगों की प्राथमिक उपचार के साथ चश्मे का कांटेक्ट लेंस दवाइयां वीडियो परामर्श द्वारा नेत्र जांच प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भूतपूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना के लाभ के साथ ही मोतियाबिंद का उपचार आंखों के पर्दे का उपचार बाल नेत्र रोग उपचार आंखों के पुतली का उपचार काला मोतिया का उपचार न्यूरो नेत्र रोग उपचार की सभी व्यवस्थाएं क्लीनिक पर मौजूद हैं। मौके पर गुरुवाणी पाठ कर राज्य के साथ है घर-घर बढ़ रहे आई फ्लू बीमारी को खत्म करने की प्रार्थना गुरु घर में अरदास के साथ की गयी । कार्यक्रम के समापन पर निर्मल अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को महंत राम सिंह द्वारा प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। मौके पर भरत महाराज, एनईआई के जनरल मैनेजर अजय शर्मा, डॉ ओमकार सिंह मेडिकल एडिमिस्टेट्स, एनएएच प्रसासनिक अधिकारी स. विक्रमजीत सिंह, स. कर्मजीत सिंह डॉ ऋचा दीवान, मनीषा गनसोला, एमडीएस की प्रिंसिपल ललिता कृष्ण स्वामी, एनजीए की प्रिंसिपल डॉ सुनीता शर्मा, प्रधानाध्यापिका अमृतपाल ढंग, आत्म प्रकाश कोचर बाबूजी, पीताम्बर बगियाल, दीपक रयाल, बलविंदर सिंह, हरप्रीत, हरविंदर सिंह, बॉबी कश्यप आदि तमाम कर्मचारी और सेवादार उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News