ऋषिकेश- राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज आईडीपीएल में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज आईडीपीएल में शिक्षक अभिभावक संघ की आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं के अभिभावक समाजसेवी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । बैठक में छात्र छात्राओं के हितों तथा विद्यालय के विकास हेतु चलाए जा रहे कार्यों के प्रशंसा की गई तथा किसी शरारती तत्वों द्वारा विद्यालय की छवि को धूमिल करने वाली वीडियो जो कि सोशल मीडिया के फेसबुक पर अपलोड की गई थी की कड़े शब्दों में निंदा की इस संबध पर बोलते हुए माता सुरकंडा देवी साधक अजय रिजवान ने कहा कि जो लोग शिक्षा के मंदिर में विकास कार्य नहीं देखना चाहते वही लोग ऐसे कुकृत्य करते हैं ऐसे लोगों की निंदा ही नहीं बल्कि सामाजिक बहिष्कार भी किया जाना चाहिए विद्यालय में छात्र सोने की तरह तपाकर एक नया रूप नया आकार स्थापित कर समाज में उनको प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त करते हैं और शिक्षक सुनार की भांति उनके सुंदर भविष्य के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि विद्यालय में किया गया कार्य सार्वजनिक होता है वह किसी एक व्यक्ति विशेष का कार्य नहीं होता सरकार द्वारा प्रदान की गई सहायता के इतर में अन्य स्रोतों से प्राप्त सुविधाओं से इस विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अग्रसर है तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे ।
बैठक में अभिभावक अध्यापक संघ तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सत्र 2023- 24 चयनित कार्यकारणी को सभी को ध्वनि मत से स्वीकार किया। जिसके अंतर्गत अभिभावक अध्यापक संघ के अध्यक्ष पद हेतु दिलीप चौहान, पद्देनउपाध्यक्ष – प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ,सचिव – हरेंद्र सिंह राणा ,कोषाध्यक्ष-अमृतलाल ,कार्यकारिणी सदस्य – सविता देवी, चंदा रतूड़ी, सुनीता देवी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद हेतु – अपर्णा सिंह ,सचिव पद पद हेतु – प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य- मंजू देवी, सविता देवी, मानसी देवी को ध्वनिमत से स्वीकार करते हुए पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा निर्धन छात्र छात्राओं को रेन कोट वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, वीरपाल सिंह रावत ,सूरज मणि, विजय पाल सिंह, सुशील रावत, नीरजा कर्नवाल, ललित मोहन जोशी ,सुशील सैनी, पंकज सती, नरेंद्र सिंह रावत ,मोनिका रौतेला, इंदु नेगी, इंदू सिंह, डॉ आभा भट्ट , सरोज लोचन, रेखा बिष्ट, शिवचरण प्रसाद लखेडा , मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, प्रधान सहायक राकेश जुयाल, ललित चौहान, राजेश नेगी, विनोद पवार, मनोज शर्मा, सुनीता पवार सहित अनेक सामाजिक संगठनों के सम्मानित पदाधिकारी गण मीडिया के जुड़े पत्रकार बंधु समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

%d bloggers like this:
Breaking News