ऋषिकेश- केदारनाथ धाम में 15 मई तक लगी पंजीकरण रोक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण पर अब 15 मई तक रोक लगा दी गई है। 15 तक नए पंजीकरण नहीं कराए जाएंगे। ये फैसला खराब मौसम के चलते लिया गया है। चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते केदारनाथ धाम के लिए 15 मई तक नए पंजीकरण पर रोक लगाई गई। इस दौरान जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि 13 मई तक केदारनाथ के लिए 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके है। वहीं आज से केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग हुई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News