ऋषिकेश- घर के आंगन में खेल रहे चार साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ देहरादून से सटे विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र से गुलदार ने एक चार साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया है। बताया जा रहा है कि गुलदार मासूम को उसके घर के आंगन से देर शाम उठा ले गया था। रात भर तालाश के बाद बच्चे का आज सुबह शव मिला है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार शाम को सहसपुर के महमूद नगर में एक चार साल के बच्चे को गुलदार घर के आँगन से उठा ले गया था। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बच्चे की तलाश की। आज सुबह बच्‍चे का शव अरविंद चौहान के आम बाग से बरामद किया गया। पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। मृत बच्चे का नाम एहसान बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणोंका कहना है कि लंबे समय से इस आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी लेकिन वन विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई। जिससे ये घटना हुई। घटना से अब पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। वहीं वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News