ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर पीड़ित के समर्थकों ने जुलूस निकालकर कोतवाली में किया प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड के काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और एक युवक के बीच हुई मारपीट के बाद प्रेमचंद की बर्खास्तगी और मुकदमे में प्रेमचंद अग्रवाल का नाम शामिल किए जाने की मांग को लेकर पीड़ित के समर्थकों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को एक अनुरोध पत्र दिया गया था जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का नाम सुरेंद्र सिंह नेगी की तरफ से किए गए मुकदमे में शामिल किए जाने को लेकर मांग की गई थी। जिसको लेकर पुलिस द्वारा अनुरोध पत्र के जवाब में पीड़ित पक्ष को आज एक जवाबी पत्र सौंपा गया जिसमें प्रेमचंद अग्रवाल, गौरव राणा, कौशल बिजलवान व संदीप नेगी का नाम मुकदमे में नामजद के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही एम्स चौकी ऋषिकेश में दी गई तहरीर को भी इस मुकदमे में समायोजित किया जाएगा। बता दे कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का नाम मुकदमे में शामिल किए जाने की मांग को लेकर शिवाजी नगर से हरिद्वार रोड घाट रोड सुभाष चौक से क्षेत्र बाजार से कोतवाली तक प्रदर्शन किया। मौके पर संजय सिंह सिल्सवाल, चंद्र भूषण शर्मा, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला , राजेश पयाल कमल रावत, सिद्धार्थ त्रिपाठी, राजेंद्र गैरोला, शैलेश सेमवाल, प्रदीप नेगी, सूरज ककरेती, दमयंती देवी, प्रमिला रावत अन्य समर्थक व आमजन शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News