ऋषिकेश- यात्रियों से भरी रोडवेड की बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
रामनगर- उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। रामनगर में यात्रियों से भरी रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। वहीं अन्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। शुक्रवार को एक रोडवेज बस हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में नया पुल के पास बस की रामनगर की ओर से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पुल किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए 15-20 फिट नीचे गिरकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 17 लोग सवार थे जिसमें से बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 16 लोग घायल हो गए है। घायलों में तीन हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के अस्पताल पहुंचाया है। शव को कब्जें में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
