ऋषिकेश- सर्वांगीण विकास के लिए विद्या के साथ संस्कार भी जरूरी – सुरेंद्र कथुरिया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि द्वारा रूसा फार्म गुमानीवाला स्थित विद्यालय में कंप्यूटर, पंखे व टाट पट्टी की व्यवस्था की गई। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन मनमोहन भोला ने बताया कि क्लब “बेहतर शिक्षा -बेहतर स्वास्थ्य” कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य करता है। इसी कड़ी में क्लब द्वारा नगर क्षेत्र के साथ साथ अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी जरूरतमंद स्कूलों में आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए लायन सुरेंद्र कथुरिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना भी आवश्यक है। पाश्चात्य संस्कृति विलुप्त होते जा रहे हैं। संस्कारित बच्चा ही एक अच्छा नागरिक बनता है। इस अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन गोपाल नारंग, राजेंद्र प्रसाद पांडे, मनमोहन भोला धीरेंद्र अग्रवाल वीना नांगिया आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News