ऋषिकेश- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 393 वाहनों का चालान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद ऋषिकेश में सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 393 वाहनों का चालान किया है।
ऋषिकेश के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मोहित कोठारी ने बताया कि 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 393 वाहनों का चालान किया है। बताया कि अति गंभीर प्रकृति का उल्लंघन पाए जाने पर नौ वाहनों को जब्त भी किया गया। 16 निजी वाहनों के व्यवसायिक इस्तेमाल करने पर उनका चालान करके लगभग चार लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यात्रा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर 44, टिकट की ज्यादा कीमत वसूलने पर 10, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर 74, गाड़ी पर दरों की सूची चस्पा नहीं करने पर 10, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के गाड़ी चलाने पर 41, बिना बीमा के गाड़ी चलाने पर 47 व बिना कर चुकाए गाड़ी चलाने पर 64 चालान किये गये। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं जिसके तहत वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News