ऋषिकेश- डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की साहित्य यात्रा पर संगोष्ठी का आयोजन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पूर्व मुख्यमंत्री व साहित्यकार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के साहित्य पर परमार्थ निकेतन में 1 मई से 2 तक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
शनिवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के सलाहकार राजेश नैथानी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी में देश व विदेशों से सैकड़ों विद्वान साहित्यकार, शिक्षाविद एवं हिंदी प्रेमी प्रतिभाग करेंगे। साहित्य के इस महाकुंभ में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के साहित्य पर मंथन भी किया जाएगा।
राजेश नैथानी ने बताया कि साहित्यकार के साहित्य पर सबसे लंबी चर्चा के लिए 50 श्रृंखलाएं पूर्ण होने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड और हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। आने वाले 30 अप्रैल को अपनी 108 पूर्ण करने जा रहा है। वही हावर्ड यूनिवर्सिटी का वर्ल्ड रिकॉर्ड हो चुका है। इस उपलक्ष में 1 व 2 मई को दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बताया कि हिमालय विरासत न्यास द्वारा विगत 16 फरवरी 2021 से रविवारीय पुस्तक वार्ता डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का रचना संसार नाम से निर्बाध रूप से ऑनलाइन प्रत्येक रविवार शाम को आयोजित किया जाता है।
मौके पर जनसंपर्क अधिकारी राजेश नैथानी , जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा , जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान , अधिवक्ता नेहा नेगी , हिमालय विरासत के अध्यक्ष आशना नेगी , सुप्रिया रतूड़ी उपस्थित थे।
