ऋषिकेश- अवैध टूर एवं ट्रेवल्स संचालकों के कार्यालय पर निरीक्षण कर 10 को दिया नोटिस

त्रिवेणी nuj 24
ऋषिकेश _ परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में अवैध टूर एवं ट्रेवल्स संचालकों के कार्यालय पर औचक निरीक्षण किया गया।जहां परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा आईएसबीटी और आस पास के क्षेत्र में टूर एवं ट्रेवल एजेंट का सत्यापन अभियान चलाया गया। इसके साथ ही बिना लाइसेंस या बिना वैधता लाइसेंस के संचालित 10 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए। ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालकों को लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया भी बताई गई व आवेदन पत्र भी उपलब्ध कराए गए। साथ ही वैध लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों को नियमानुसार संचालन हेतु निर्देशित किया गया। आरटीओ (प्रवर्तन) मोहित कोठारी ने कहा कि बिना लाइसेंस टूर एंड ट्रेवल्स एजेंट का कार्य कर रहे संचालकों को सत्यापन के साथ-साथ लाइसेंस लेना भी आवश्यक है। इसके साथ ही 10 टूर ट्रैवल्स संचालकों को नोटिस दिया गया सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News