ऋषिकेश- चारधाम यात्रा में डग्गामार वाहनों पर लगे प्रभावी अंकुश- संजय शास्त्री

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ बाहरी राज्यों के वाहन चारधाम यात्रा में अच्छा कारोबार कर रहे हैं और राज्य के वाहनों को यात्रियों का इंतजार है। दरअसल, डग्गामारी ने राज्य के परिवहन व्यवसाय को चौपट कर दिया है।
गुरूवार को संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति से जुड़ी नौ निजी मोटर कंपनियों ने हरिद्वार से ऑपरेट हो रहे बाहरी राज्यों के वाहनों पर चिंता व्यक्त की। रोटेशन अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि इस डग्गामारी से राज्य का परिवहन व्यवसाय बुरी तरह से चरमरा गया है। हरिद्वार से डग्गामार वाहनों को खूब काम मिल रहा है और राज्य के वाहन ऋषिकेश में यात्रियों की राह ताक रहे हैं। शास्त्री ने आरोप लगाया कि ऐसा लगाता है कि इसे परिवहन विभाग का संरक्षण प्राप्त है। ये राज्य के परिवहन व्यवसायियों के साथ अन्याय है, इसका विरोध किया जाएगा। परिवहन विभाग ने यदि चारधाम यात्रा में डग्गामार वाहनों के संचालन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया तो परिवहन व्यवसायी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News