ऋषिकेश- होम्योपैथी से कैंसर का सस्ता और बेहतर होगा उपचार- डा. श्रुति शाह

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- होम्योपैथी से कैंसर का सस्ता और बेहतर उपचार संभव है। कई सालों के शोध और प्रैक्टिस इस बात का प्रमाण है। इस पैथी से हो रहे लाभ आम लोगों तक पहुंचाना चाहिए।
मंगलवार को डा. शाह ने ऋषिकेश प्रेस क्लब में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रयास फाउंडेशन के माध्यम से गुजरात के पांच शहरों में कैंसर हॉस्पिटल काम कर रहे हैं। यहां पर होम्योपैथी दवाओं से कैंसर का उपचार किया जा रहा है।उन्होंने दावा किया कि मेडिकल साइंस के तय पैरामीटर पर होम्योपैथी का उपचार पूरी तरह से खरा उतर रहा है। उन्होंने कहा कि अब तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी प्रयास फाउंडेशन हॉस्पिटल खोलने जा रहा है। नरेंद्रनगर के पास इसके लिए भूमि ले ली गई है। फिलहाल तपोवन स्थित क्रिया योग आश्रम में ओपीडी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर तेजी से महामारी का रूप ले रहा है। इसका मुकाबला करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। जागरूकता से ऐसा संभव है। उन्होंने कैंसर होने की वजहों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कैंसर जैसी बीमारी को लेकर विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के एक मंच पर न आने संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये बड़ा मामला है। इस पर सिस्टम के स्तर पर ही कुछ हो सकता है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कैंसर के उपचार में उपयोग होने वाली होम्योपैथी की दवा पूरी तरह से विश्वसनीय हैं। कहा कि इस पद्धति में कैंसर का उपचार बेहतर सस्ता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News