ऋषिकेश- हवन पूजन के साथ तीन मुस्लिम परिवारों ने अपनाया सनातन धर्म

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-श्री साधना मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट ब्रह्मपुरी में आज सोनीपत हरियाणा से आये मुस्लिम परिवार के मुखियाओं ने संस्था के परम अध्यक्ष महंत सुरेशदास महाराज के सानिध्य में माँ गंगा के पावन तट पर हवन पूजन के साथ सनातन धर्म को अपनाया है। इन तीन मुस्लिम परिवारों का महंत महामंडलेश्वर हरिदास की अध्यक्षता में अभयनाथ योगी से दीक्षा लेकर पंचगव्य द्वारा सनातन वैदिक पद्धति से शुद्धोधक स्नान करके संकल्प करवाया गया। इन्होंने पवित्रीकरण के पश्चात् प्रायश्चित हवन के साथ सनातन धर्म में घर वापसी की। इस अवसर पर हिमालय परिवार युववाहिनी के संयोजक रविराज, हिमालय परिवार युववाहिनी जिला इकाई टिहरी के युवा अध्यक्ष दीपकदास योगी, आरोग्यधाम सिद्धक पीठ के संस्थापक सुखिआनंद बाबा,स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु नेगी , सुरेंद्र , मनोहर लाल काद्द्यान, चक्रपाणि दास, मुकेश नाथ , हेमंत, गजानंद महाराज आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News