ऋषिकेश- गूलर में हुई कार दुर्घटना में 2 सगे भाईयों की मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-गूलर के पास कार हादसे में दो सगे भाईयों को मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। दोनों भाई शादी का सामान लेने ऋषिकेश आ रहे थे। हादसे के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक गूलर के पास पावकी देवी रोड पर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कार सवार 4 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य को रेस्क्यू एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक अन्य घायल को मृत घोषित किया।
हादसे में मृतकों की पहचान विकास सिंह (36) व अमित सिंह (29) दोनों पुत्र सूरत सिंह चौहान, निवासी मुंडाला, पट्टी दोगी के रुप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से मीनाक्षी पुत्री धनबीर निवासी गूलर और गिरधारी लाल पुत्र ज्ञानचंद निवासी नाई पावकी देवी का इलाज एम्स में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि 01 मई को अमित की शादी थी, जिसका सामन खरीदने के लिए दोनों भाई आज ऋषिकेश आ रहे थे। रास्ते में उनकी कार में मीनाक्षी और गिरधारी लाल भी बैठे। हादसे के बाद दोनों ही घरों में मातम पसर गया।
