ऋषिकेश- नेत्रदान महादान मिशन का 273 वां सफल प्रयास

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व अध्यापक स्व. अशोक कुमार मनचंदा की धर्मपत्नी संतोष मनचंदा का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि दुख के समय में अच्छे से अच्छे व्यक्ति भी किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाता है। लेकिन ऐसी घड़ी में नेत्रदान में उनके सहयोगी धर्मेश( प्रिंस) मनचंदा ने उन्हें नेत्रदान के लिए सबसे पहले सूचना दी व तत्पश्चात ही अन्य सम्बन्धियो को फोन किया। नारंग तुरंत एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम के साथ उनके निवास पर पहुंचे, जहां टीम ने दोनों को नियम सुरक्षित प्राप्त कर लिया। विशेषज्ञों के अनुसार दोनों कॉर्निया स्वस्थ हैं, जिन्हें आवश्यक जांचो के पश्चात ही प्रत्यारोपित किया जाएगा। नेत्रदान के इस कार्य पर रामशरण चावला ,योगेश कालड़ा ,भोला, राजीव लूथरा ,राकेश नांगिया, निकुंज चक्रवर्ती, आंशुल पुरी ने परिवार का साधुवाद दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News