ऋषिकेश- गंगा आरती ट्रस्ट की महिलाओं ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई विश्व पृथ्वी दिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की महिलाओं द्वारा पूर्णानंद घाट पर धरती मां का पूजन कर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। विश्व पृथ्वी दिवस पर गंगा के पावन तट पूर्णानंद घाट पर महिलाओं ने धरती माता को बचाना जरूरी एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने किया हवन पूजन साथ ही विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सभी ने एक स्वर से गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण में बहुत सी चुनौतियां आती है। इनमें जनसंख्या का तेजी से बढ़ना, मृदा अपरदन, जल-प्रदूषण, वनों की कटाई जैसी चुनौतियां मुख्य हैं। बताया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचने का कारण बहुत हद तक मानवीय कृत्य ही होते हैं। हमारे पृथ्वी को किन कारणों से नुकसान पहुंच रहा है और इसे कैसे कम किया जा सकता है। उसे जानने के लिए जागरुकता जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पृथ्वी को बचाकर ही भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है।
डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि कहा विश्व पृथ्वी दिवस हमारे लिए केवल एक रस्म-भर नहीं है। बल्कि यह खास दिन पृथ्वी के महत्व को उजागर करने और लोगों को यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है। प्रकृति को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। कहा कि पेड़-पौधे लगाने, पेड़ों को संरक्षित करने, हरे पेड़ न काटने, नदियों को साफ रखने, जल का संरक्षण और प्रकृति से खिलवाड़ न करने जैसी चीजों के लिए हमें जागरूक होना चाहिए। हमें हर दिन को पृथ्वी दिवस मानकर उसके बचाव के लिए कुछ उपाय करते रहना चाहिए। महिला गंगा आरती में वी योग स्वच्छ गंगा अभियान अध्यक्ष सत्य भामा बहुगुणा, सचिव मदालसा रतूड़ी महामंत्री सरस्वती रावत, आचार्य सोनिया राज, डॉ. ज्योति शर्मा, धनेश्वरी पायल, प्रमिला, ऐला रावत, कमलेश्वरी नेगी, कौरी महर, लक्ष्मी बुटोला, मधुलता रतूड़ी, आचार्य सोनिया राज, वंदना और गायत्री आदि महिलाओं ने पर्यावरण बचाने में मदद की अपील की।

%d bloggers like this:
Breaking News