ऋषिकेश- नगरपालिका मुनिकीरेती ने किया जटायु मशीन का सफल परीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- निकाय क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ने जटायु मशीन का सफल परीक्षण किया, साथ ही निकाय के पर्यावरण मित्रों को जटायु के संचालन की ट्रेनिंग दी। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने जटायु मशीन को निकाय की स्वच्छता के लिए मील का पत्थर साबित होना बताया। अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में भद्रकाली मार्ग पर जटायु का सफल संचालन किया गया। इसके बाद मौके पर उपस्थित निकाय के पर्यावरण मित्रों को जटायु के संचालन की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान भद्रकाली तिराहे से ब्रहमानंद मोड तक जटायु के माध्यम से सफाई अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि निकाय क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला सदैव प्रयासरत है। जटायु मशीन के आने से क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने में काफी सहायता मिलेगी। इस दौरान सुपरवाइजर रंजन कंडारी, जितेंद्र सजवाण, सफाई नायक राजू, मुकुल, अनुपम सामाजिक संस्था से मोहन पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News