ऋषिकेश- प्रदेश में फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 141 मिले संक्रमित

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 141 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक है। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 348 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर कुल 939 सैंपलों की जांच की गई। जबकि 141 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें देहरादून जिले में सर्वाधिक 64, नैनीताल में 21, पौड़ी में 10, ऊधमसिंह नगर में 12, हरिद्वार में 9, चंपावत व अल्मोड़ा में 7-7, बागेश्वर में 6, चमोली व पिथौरागढ़ में 2-2 और टिहरी जनपद में 1 व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं 158 संक्रमित लोग ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 348 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से अधिकतर संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News