ऋषिकेश- नए यातायात रूट प्लान को लेकर व्यापारियों ने किया विरोध
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- होटल एसोसिएशन एवं प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने नए यातायात रूट प्लान को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है की पुलिस ने जो नए रूट प्लान बनाया है वह स्वीकार नहीं है।
गुरुवार को होटल एसोसिएशन एवं प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सामूहिक नेतृत्व में यातायात रूट प्लान के संबंध में आवश्यक बैठक की। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुलिस ने जो रूट बनाया है वह स्वीकार नहीं है। हरिद्वार की तरफ से आने वाले सभी पर्यटक और श्रद्धालुओं को ऋषिकेश के अंदर से प्रवेश दिया जाए और वापसी इंद्रमणि बडोनी चौक से रानीपोखरी होते हुए नेपाली फार्म भेजा जाय। निर्णय लिया गया यदि 3 दिन में इस प्रकार का सुधार नहीं होता है तो मजबूरन व्यापार मंडल और होटल एसोसिएशन टीम बनाकर नेपाली फार्म से यात्रियों को और वाहनों को शहर की ओर भेजेंगे। एक टीम श्यामपुर पुलिस चौकी के पास से शहर के लिए यातायात को भेजेंगे कल यात्रा प्रशासन संगठन पर मुख्यमंत्री पधार रहे हैं। निर्णय लिया गया कि कल मुख्यमंत्री को भी संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन नागपाल, महामंत्री रतूड़ी, प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, सहित निम्नलिखित लोग एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
