ऋषिकेश- बीते 24 घंटे में मिले 139 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 139 कोरोना संक्रमित के मरीज मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। प्रदेश में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 350 पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में 139 कोरोना संक्रमित के मामले मिले हैं। इसमें से सबसे ज्यादा मामले देहरादून जनपद से हैं। देहरादून में 69, नैनीताल जनपद में 28, टिहरी और उत्तरकाशी में नौ-नौ, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के चार-चार, अल्मोड़ा जनपद के पांच, चंपावत के तीन, पौड़ी के दो, हरिद्वार के छह मरीज शामिल हैं।
अब प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 350 पहुंच गयी है।जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

%d bloggers like this:
Breaking News