ऋषिकेश- स्विस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्लाडियो रैकनेलो के साथ प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य में युवाओं को पर्यटन व होटल व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण पर चर्चा की गई।
मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं के मद्देनजर युवाओं में स्किल को बढ़ाने की जरूरत है। पर्यटन व होटल व्यवसाय में प्रशिक्षण के लिए यदि स्विटजरलैंड से कुछ अच्छे प्रशिक्षकों की व्यवस्था हो तो इस दिशा में कार्य किया जाए। जिसके लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सरकार करेगी। सर्टिफिकेट कोर्स से युवाओं के हुनर को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राज्य में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बेहतर व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए भी स्विस एजुकेशन ग्रुप से मदद ली जाए। इसके लिए विस्तृत योजना बनाई जाए। कहा कि राज्य में पर्यटन, शिक्षा, साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्विट्जरलैंड से आने वाले प्रतिनिधिमंडल को सरकार पूरा सहयोग देगी। क्लाडियो रैकनेलो ने कहा कि स्विट्जरलैंड में आध्यात्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में यदि वहां के केंद्रों में उत्तराखंड से विशेषज्ञ कार्य करें, तो उनके लिए अनेक संभावनाएं हैं। कहा कि राज्य की और से जो भी सहयोग मांगा जाएगा, उसे पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वामी अभय दास, सूर्यप्रताप सिंह, सचिव शैलेश बगोली, रविनाथ रमन, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, शिक्षा एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News