ऋषिकेश- राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में छात्रों को खिलाई गई एलबेंडाजोल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में विश्व कृमि दिवस पर विधालय के 314 छात्र, छात्राओं को एलबेंडाजोल (कृमि नाशक दवाई) खिलाई गई। जानकारी देते हुए मध्याह्न भोजन की प्रभारी मोनिका रोतेला ने बताया कि आज विश्व कृमि दिवस पर मध्याह्न भोजन के एक घंटे के उपरान्त विधालय मे उपस्थित सभी 314 छात्र, छात्राओं को एलबेंडाजोल (कृमि नाशक दवाई) खिलाई गई। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य सूरजमणि, शिव चरण लखेड़ा, सुशील रावत, माधुरी रावत, सुशील सैनी, सुनीता पवार, ललित चौहान, मोहम्मद मुदासिर, मनोज कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेश नेगी, विनोद पंवार, मनोज शर्मा, बलबीर सिंह, शीला राणा उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News