ऋषिकेश- एम्स में बैसाखी पर्व पर किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब की ओर से बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एम्स परिसर में मरीजों के तीमारदारों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें एम्स निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह सहित तमाम डॉक्टर शामिल हुए। शहर के गणमान्य लोग भी लंगर में प्रसाद चखने के लिए पहुंचे।
शुक्रवार को एम्स परिसर में आयोजित बैसाखी के कार्यक्रम में पहुंचे गुरद्वारा श्री हेमकुंट साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि वैशाखी पर्व पर एम्स परिसर में चलने वाले लंगर में तमाम डॉक्टर्स और स्थानीय लोगों ने शिरकत की है। अरदास में भाग लेकर गुरु घर से खुशियां प्राप्त करने की प्रार्थना भी करी है। बैसाखी का पर्व देश विदेश वासियों के लिए खुशियां लेकर आए गुरु महाराज से यही प्रार्थना की गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब में बैसाखी का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बैसाखी के दिन से ही फसल कटान का कार्य भी शुरू किया जाता है। सिख समुदाय के लिए यह दिन बहुत ही खास है इस दिन की गुरु गोविंद सिंह के पंच प्यारों को अमृत मान भी कराया गया था। एम्स निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के द्वारा जनहित में एम्स परिसर के अंदर मरीजों के तीमारदारों के लिए चलाए जा रहे लंगर की जितनी सराहना की जाए वह कम है, आज वैशाखी पर्व पर लंगर में शामिल होकर प्रसाद चखने का जो सौभाग्य उनको मिला है, इसके लिए वह हेमकुंट साहिब ट्रस्ट का आभार व्यक्त करती हैं। कहा कि गुरु का लंगर प्रत्येक व्यक्ति को जरूर प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। सात्विक भोजन करने से मनुष्य के विचारों में सात्विकता आती है।
इस दौरान प्रोफेसर संजीव मित्तल डॉ दलजीत सिंह कौर हरमीत कौर सरदार दर्शन सिंह बिशन खन्ना मदन मोहन शर्मा पार्षद विपिन पंत के एम्स के दर्जनों डॉक्टर के साथ तमाम सेवादार उपस्थित रहे ।

%d bloggers like this:
Breaking News