ऋषिकेश- भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने हर्षोल्लास के साथ मनाई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- शुक्रवार को ऋषिकेश जिला केंद्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के बैनर तले बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बाबा साहब के जीवन परिचय के साथ उनके व्यक्तित्व को परिभाषित किया। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा द्वारा बाबा साहब के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया और किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों के सामाजिक उत्थान को लेकर किए गए कार्यों की चर्चा की। मौके पर जिलाध्यक्ष राम किशन प्रधान , विजेंद्र मोघा , राकेश पारछा , जिला महामंत्री राजेंद्र तडियाल ,दीपक धमीजा , महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता शाह , मंडल अध्यक्ष सुमित पवार ,पूर्व दायित्व धारी संदीप गुप्ता , सुरेंद्र मोगा ,पंकज शर्मा ,राजकुमार राज ,कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर जाटव ,सुभाष जाटव ,अनुचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष , राधे जाटव ,पवन शर्मा ,बृजेश वर्मा, विनय कंडवाल ,चंद्रभान पाल ,माधवी गुप्ता, भावना पांडे, जोरावर सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे।
