ऋषिकेश- गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ने टैक्सी वाहनों के यात्रा की निकाली नंबर लॉटरी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के मद्देनजर गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ने टैक्सी वाहनों के यात्रा के नंबर लॉटरी द्वारा निकाल यात्रा रोटेशन बनाया। पंडित अनुसूया प्रसाद कुकरेती ने विधि विधान से पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण कर सुगम वा दुर्घटना रहित यात्रा की मंगल कामना की। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने घड़े से यात्रा की प्रथम लॉटरी निकाली। टैक्सी मालिक कुलदीप राठौर टैक्सी वाहन संख्या.UK14TA 0955 को चार धाम यात्रा के मुहूर्त का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कुल 180 टैक्सी को लॉटरी में सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि एसोसिएशन देश प्रदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अतिथि: देवो: भव: की भावना के अनुसार सुगम दुर्घटना रहित आनंददायक यात्रा कराने को कटिबद्ध है। इस अवसर पर संस्था के सचिव विजेंद्र कंडारी कोषाध्यक्ष उमेश चौहान, वीरेंद्र जोशी, राजेश कुमार, राकेश बहुगुणा, मनोज चौहान, मनजीत सिंह कोटवाल, गोपाल जुगलान, अमर सिंह, अमरदेव रियाल, रमेश पाल, विजेंद्र नौटियाल, बद्री प्रसाद जोशी, उमेद सिंह , रमेश नेगी, ठाकुर सिंह नेगी, रणबीर मौर्य, पूरण सिंह रावत, चंद्र सिंह पवार, शीशपाल सिंह डंगवाल, बलराम कश्यप, किशोर चंद रमोला, आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News