ऋषिकेश- संस्कार योग आश्रम में साधकों ने किया विश्व कल्याण के लिए यज्ञ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ तपोवन स्थित संस्कार योग आश्रम के योग गुरु नवीन जोशी के सानिध्य में विश्व भर से आऐ सभी साधकों एवं सनतानी प्रेमियों के द्वारा विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। राम तप स्थली आश्रम ब्रम्हपुरी में महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास की अध्यक्षता में यज्ञ का आयोजन के साथ एक दिवसीय योग ध्यान सेमिनार का भी आयोजन किया गया। तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि सनातन धर्म की शिक्षा पद्धतियों को सभी देश विदेश से आए साधकों को अवगत कराया जिसमें साउथ कोरिया से योगा जनरल पत्रिका के प्रमुख अध्यक्ष श्री सेई किम और थाईलैंड के योगा योगा जनरल पत्रिका के अध्यक्ष क्रु एम जी थाईलैंड टीवी सीरियल के लोक कलाकार छाना दी ,योगी अजय जोशी सीताराम सेमवाल , योगी सत्यम, अंकित इन प्रतिभाओं के द्वारा भारत ही नहीं पूरे विश्व में सनातन धर्म की ध्वजा को आगे बढ़ा रहे। देश विदेश से आए साधकों ने संकल्प किया सनातन धर्म की शिक्षा पद्धतियों को जन जन तक प्रसारित करने में सहयोग करेंगे।
सभी साधकों ने योग ध्यान भजन के साथ-साथ गंगा स्नान कर पौराणिक राम गुफा एवं हनुमान शिला के भी राम तपस्थली ब्रह्मपुरी गंगा तट पर दर्शन किए और गुफा में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज ने कहा कि शरीर मन और आत्मा को नियंत्रण करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए जो शरीर और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है। योग आसन शक्ति शरीर में लचीलापन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।

%d bloggers like this:
Breaking News