ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उप सभापति ने विधानसभा भराड़ीसैण में सफल संचालन के लिए डॉ अग्रवाल को बधाई। वहीं 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट की भी प्रशंसा की।
नई दिल्ली में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह को चार धाम यात्रा और ऋषिकेश आगमन का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश से ही होता है। यहाँ के विभिन्न मंदिरों का वर्णन पुराणों में भी मिलता है।
इस मौके पर उप सभापति ने बजट की सराहना की। उन्होंने बजट को सर्वांगीण, हर वर्ग को समर्पित बताया। उन्होंने बताया कि बजट से राज्य की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News